फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: रिसॉर्ट के रिसेप्शन क्षेत्र में खड़े वाहन को एसयूवी ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2023 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

Goa: पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दल्वी ने बताया,  घटना शनिवार रात की है। आरोपी को इस बात की पूरी जानकारी थी कि वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। रिसेप्शन क्षेत्र के पास खड़ी रिसॉर्ट की महिला मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
होटल के रिसेप्शन क्षेत्र में खड़े वाहन को एसयूवी ने मारी टक्कर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी गोवा के वागाटोर में  एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन को एक रिसॉर्ट के रिसेप्शन क्षेत्र में लापरवाही से चला रहा था, इसी दौरान उसने वहां खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रिसोर्ट के मालिक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा निवासी सचिन कुरुप के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान रेमेडिया मैरी अल्बुकर्क (57 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दल्वी ने बताया,  घटना शनिवार रात की है। आरोपी को इस बात की पूरी जानकारी थी कि वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। रिसेप्शन क्षेत्र के पास खड़ी रिसॉर्ट की महिला मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य शिव मंगल डिंडो (22 वर्षीय) और रूपा पारस (31 वर्षीय) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुप हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एसयूवी चला रहा था और अपने एक दोस्त से मिलने रिसॉर्ट गया था। अंजुना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें