फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Election 2022: गोवा में सोमवार को लोग डालेंगे वोट, 40 सीटों के लिए मैदान में 301 उम्मीदवार, जानें सब कुछ

Sun, 13 Feb 2022 07:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

राज्य में प्रति बूथ मतदाताओं की संख्या करीब 672 है जो देश में सबसे कम है। वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट पर सबसे कम 19,958 मतदाता हैं। इस बार 68 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के तहत मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। गोवा में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा-कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल राज्य के चुनावी परिदृश्य पर अपनी छाप छोड़ने की होड़ में हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, कोरोना की रोकथाम के लिए मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में 100 से अधिक महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव पर निगरानी रखने के लिए राज्य में 81 उड़न दस्ते सक्रिय हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) सुदीन धवलीकर (एमजीपी), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और आप के मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं।
विज्ञापन


मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कई उपहार
राज्य में मतदाताओं को वोट के लिए प्रेरित करने के लिए भोजनालयों, कॉफी की दुकानों, बंजी जंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी पर विशेष छूट दी जा रही है। उत्तरी गोवा जिले में 30 होटल व्यवसायियों और समुद्र तट पर भोजनालयों के मालिकों के एक समूह ने भी 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युगलों के लिए भोजन पर भारी छूट की पेशकश की है, क्योंकि मतदान वेलेंटाइन डे पर किया जा रहा है।

पोरियम में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व मुख्यमंत्री राणे की बहू
वहीं, पोरियम विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है, जिसका गोवा के छह बार मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे ने कांग्रेस विधायक के रूप में लगभग पांच दशकों तक प्रतिनिधित्व किया। राणे (83) इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा ने उनकी बहू देविया राणे को पोरियम से मैदान में उतारा है। देविया राणे ने प्रताप सिंह राणे के बारे में कहा कि यह ऐतिहासिक है कि गोवा में कोई नेता एक ही सीट से लगातार इतनी बार जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें