वीर जवानों को सम्मानित करते राष्ट्रपति कोविंद
- फोटो : ANI
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के उन वीर सैनिकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने देश सेवा की करते हुए अपने साहस और शौर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भारतीय सेना के सिपाही विजय कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया। वह जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादी निरोधी अभियानों में शामिल रहे थे।
राष्ट्रपति कोविंद ने सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रदीप कुमार पांडा को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवाद निरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था। उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के सिपाही विजय कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी निरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था। उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
राष्ट्रपति कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल अमिल कुमार भट्ट को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान जम्मू कश्मीर में आतंकवादी रोधी अभियानों के सफल संचालन के लिए दिया गया।