फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: शराब पीने के लिए 10 रुपया नहीं देना पड़ा भारी, दो दोस्तों ने मिलकर एक शख्स की कर दी हत्या

Thu, 28 Oct 2021 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

\अपने दोस्तों को नशे के लिए 10 रुपया नहीं देना भारी पड़ गया। दो दोस्तों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। जहां शराब के लिए 10 रुपये देने से इनकार करने पर 50 वर्षीय एक शख्स को उनक दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शराब के लिए 10 रुपये नहीं देने पर 50 वर्षीय एक शख्स को उनक दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने  दोनों आरोपियों को धर दबोचा।  

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय भागवत सीताराम फेज के रूप में हुई है और उसके आरोपी दोस्त 40 वर्षीय विनोद लक्ष्मण वानखेड़े और 35 वर्षीय दिलीप त्र्यंबक बोड्डे शराब की दुकान पर शराब पीने गए और रुपये की मांग की। उससे 10 रुपये मांगे, जिसपर भागवत सीताराम फेज ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया, जिससे वे नाराज हो गए। फेज जब दुकान से बाहर निकल रहा था तो आरोपी ने उसके सिर पर पीछे से लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और वहीं पर दम तोड़ दिया।

 पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फेज का शव खून से लथपथ पाया गया था और पुलिस ने कहा कि हमले से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी प्रल्हाद काटकर ने कहा, "हमें एक फोन कॉल पर सूचित किया गया था कि एक व्यक्ति शराब की दुकान पर खून से लथपथ पड़ा है। जब तक हम मौके पर पहुंचे तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हमने एक घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें