फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Bomb Attack: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमला, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Fri, 06 Sep 2024 09:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों ने शुक्रवार सुबह फिर एक बम हमले को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक ताजा बम हमला किया गया, जिसमें कम से कम दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया कि चूड़ाचंदपुर जिले के नजदीकी पहाड़ी इलाकों में ऊंचे स्थानों से रॉकेट भी दागे गए। इलाका राजधानी इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। हमलों में ट्रोंगलाओबी के निचले आवासीय इलाकों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रॉकेट की रेंज 3 किलोमीटर से अधिक होने का अनुमान है। गनीमत रही कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट के कारण एक स्थानीय सामुदायिक हॉल और एक खाली कमरा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा संदिग्ध उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले की ओर भी कई राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की रात ट्रोंगलाओबी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित कुम्बी गांव में जमीन से 100 मीटर से भी कम ऊंचाई पर कई ड्रोन मंडराते देखे गए। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें