फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: पिता की हत्या के लिए न्याय मांग रहा 4 साल का मासूम, पीएम मोदी से लगाई गुहार

Fri, 17 Sep 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर

सार

ट्विटर पर इस चार साल के मासूम रिजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बदमाशों को पकड़ने का आग्रह किया है और न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
रिजवान शाहिद लस्कर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पिता की बेरहमी से हुई हत्या के लिए न्याय मांग रहा है। बच्चे काम नाम रिजवान शाहिद लस्कर है। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना वीडियो डाला है।

विज्ञापन


रिजवान शाहिद लस्कर ने वीडियो में कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री को गुड मॉर्निंग। मेरा नाम रिजवान शाहिद लस्कर है। प्रिय महोदय, जब मैं तीन महीने का था, 26 दिसंबर, 2016  को 11 बदमाशों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी, मामला संख्या 121/2017 है। अब, मैं हमारे प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इस मामले को देखें और हमें न्याय दें। बहुत - बहुत धन्यवाद।'
 

पिता की हत्या के वक्त तीन महीने का था रिजवान
रिजवान के पिता सैदुल अलोम लस्कर की 26 दिसंबर, 2016 को असम के कछार जिले के सिलचर शहर के सोनाई रोड इलाके में कुछ बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। जब रिजवान सिर्फ 3 महीने का था। वीडियो में आप उसे एक तख्ती पकड़े हुए देख सकते हैं जिस पर लिखा है आई वांट जस्टिस।
विज्ञापन


बता दें कि रिजवान के पिता सैदुल अलोम लस्कर एक ठेकेदार और व्यवसायी थे, 26 दिसंबर, 2016 को घर लौट रहे थे तो कुछ रेत माफियाओं ने उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी थी। घटना के बाद, पीड़िता की पत्नी जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने कछार जिला पुलिस में 11 लोगों पर हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल होने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी और आईपीसी की धारा 147/326/302 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पत्नी ने कहा, हम नहीं सुरक्षित
मृत सैदुल की पत्नी जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने बताया कि 26 दिसंबर को किसी काम से आईडब्ल्यूटी कार्यालय सोनाबारीघाट गए थे। ऑफिस के पास ही 11 लोगों ने लस्कर पर लोहे की छड़ों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। 

फिरदौसी ने बताया कि हम भी सुरक्षित नहीं है पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। कुछ लोग हमारे घर के आस-पास घूम रहे हैं। हम न्याय चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें