साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार में आई और इसके बाद हुए 30 विधानसभा चुनावों में से 17 राज्यों में अपनी सत्ता काबिज करने में कामयाब रही। इसके बाद मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव जीतकर एनडीए की सरकार बनाई और अपने हिस्से में 21 राज्य किए। हालांकि इसके बाद एक-एक करके भाजपा या एनडीए चुनाव हारने लगी और वापस 17 राज्यों पर आ गई।
कौन-कौन से राज्य निकले हाथ से?
साल 2018 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव हुए लेकिन भाजपा इन राज्यों में हार गई, लेकिन बाद में मध्यप्रदेश में पार्टी बनाने में कामयाब हुई। इसके बाद 2019 महाराष्ट्र और झारखंड भी भाजपा के हाथ से निकल गए और 2020 में दिल्ली में भी भाजपा हारी।