फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में गई मां-बेटी की जान: आंध्र प्रदेश में चार लोगों ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, दो गंभीर रूप से झुलसे

Fri, 06 May 2022 02:05 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के एलामंचिली गांव में संपत्ति विवाद में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर आग लगा ली। जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के एलामंचिली गांव में संपत्ति विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान चिंटू चिनमनी (45) और उसकी बेटी जाह्नवी (18) के रूप में हुई है। वहीं भाई-बहन वेंकट साईं सुशांक (15) और श्री रंजिनी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें विशाखापत्तनम के पिन्नेकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सब-इंस्पेक्टर परी नायडू के मुताबिक, परिवार में काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। चिनमणी की सास ने उसे संपत्ति में हिस्सा देने से साफ इनकार कर दिया था। चिनमणी की सास संपत्ति को अपने बेटे (चिनमनी के पति) और बेटी में बांटना चाहती थी। जिसके चलते चिनमणी काफी दिनों से नाराज चल रही थी। जिस वजह से उसने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी रंजिनी ने अपने बयान में बताया कि उसके पिता उनका साथ नहीं देते थे और दादी को उन्हें संपत्ति देने से मना करते थे। मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। रंजिनी के बयान के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें