फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Mosque: अयोध्या मस्जिद की आधारशिला अगले साल रखे जाने की संभावना, IICF को सौंपा गया है निर्माण का काम

Fri, 15 Dec 2023 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Ayodhya Mosque: उत्तर प्रदश के अयोध्या में मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद की आधारशिला अगले साल रखे जाने की संभावना है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
अयोध्या मजिस्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद की आधारशिला अगले साल रखे जाने की संभावना है और संतों, पीरों और मौलवियों को समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परियोजना से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को किया जाएगा आमंत्रित
इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) को इस मस्जिद के निर्माण का काम सौंपा गया है। अयोध्या मस्जिद विकास समिति के प्रमुख हाजी अरफत शेख ने कहा कि जब अगले पांच से छह साल में मस्जिद बनकर तैयार हो जाएगी तो सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें इमाम-ए-हरम भी शामिल होंगे, जो मक्का मस्जिद में नमाज का नेतृत्व करते हैं।

मक्का मस्जिद के इमाम-ए-हरम भी होंगे शामिल
अयोध्या मस्जिद विकास समिति के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख ने बताया कि अगले पांच से छह वर्षों में जब मस्जिद बनकर तैयार हो जाएगी तो सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें मक्का मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले इमाम-ए-हरम भी शामिल होंगे।

ताज महल से भी अधिक सुंदर होगी मस्जिद
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शेख ने कहा कि मस्जिद ताज महल से भी अधिक सुंदर होगी। हम आधारशिला के लिए देश भर से संतों और पीरों को आमंत्रित करेंगे। अगले साल की शुरुआत में आधारशिला कार्यक्रम होने की संभावना है।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के बदले किया जा इसका निर्माण
उन्होंने कहा कि अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर में पैगंबर के नाम पर मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला का निर्माण किया जाएगा। इस मस्जिद का निर्माण बाबरी मस्जिद के बदले किया जा रहा है। यह जमीन अयोध्या राम मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने मुसलमानों को दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें