फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था गिरी, सामाजिक ताना-बाना भी टूटा

Fri, 29 Nov 2019 07:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति गहरी चिंताजनक है, लेकिन मैं तर्क दूंगा कि हमारे समाज की स्थिति और भी चिंताजनक है।

विज्ञापन

 


मनमोहन सिंह ने कहा, आज जारी जीडीपी के आंकड़े 4.5 फीसदी तक कम हैं। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। हमारे देश की आकांक्षा 8-9 फीसदी की दर से बढ़ना है। सकल घरेलू उत्पाद की 5 फीसदी से 4.5 फीसदी तक की तीव्र गिरावट चिंताजनक है। आर्थिक नीतियों में बदलाव से अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद नहीं मिलेगी।
 




पूर्व पीएम ने आगे कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था को 8 फीसदी तक ले जाने के लिए समाज में वर्तमान माहौल को बदलने के लिए लोगों से डर को निकालने और आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। अर्थव्यवस्था की स्थिति समाज की स्थिति का प्रतिबिंब है। विश्वास और भरोसे का हमारा सामाजिक ताना-बाना अब फट और टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें