फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: पूर्व मंत्री व ख्यात वकील अब्दुल मुहिब मजुमदार का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 03 Nov 2021 09:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, गुवाहाटी/हैलाकांडी

सार

वह असम व अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता भी रहे। वह हैलाकांडी विधानसभा क्षेत्र से चार बार कांग्रेस विधायक रहे। मजुमदार हितेश्वर सैकिया मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे थे। 
विज्ञापन
अब्दुल मुहिब मजुमदार - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के पूर्व मंत्री व प्रसिद्ध वकील अब्दुल मुहिब मजुमदार का बुधवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। बीते एक माह से उनका गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


मजुमदार के परिवार में दो बेटियां हैं। 20 अगस्त 1932 को असम की बराक घाटी के हैलाकांडी में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालात की थी। वह असम व अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता भी रहे। वह हैलाकांडी विधानसभा क्षेत्र से चार बार कांग्रेस विधायक रहे। मजुमदार हितेश्वर सैकिया मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे थे। 

1990 के दशक में उन्होंने नई पार्टी युनाइटेड पीपल्स पार्टी आफ असम (UPPA) बनाई थी। वह 1996 से 2001 तक एजीपी के नेतृत्व वाले प्रफुल्ल कुमार महंत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। इसके बाद उन्होंने यूपीपीए भंग कर दी और वह असम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए। कालांतर में वे कांग्रेस में लौट गए और 2011 में फिर विधायक चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें