फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिका के पांच मरीन कमांडो की मौत; देश दुनिया की अहम खबरें

Thu, 08 Feb 2024 08:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डियागो
विज्ञापन
सैन्य हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

सैन डियागो के बाहरी क्षेत्र पाइन वैली में प्रशिक्षण के दौरान आए भयानक तूफान में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिका के पांच नौसेना के कमांडो की मौत हो गई।

विज्ञापन


यूएस मरीन कॉर्प्स ने बृहस्पतिवार को कहा, कैलिफोर्निया के मिरामार में मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन जाते समय सीएच-53ई सुपर स्टैलियन हेलिकॉप्टर मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खोज और बचाव प्रयास के दौरान चालक दल के सदस्यों के शव बरामद किए गए। मेजर जनरल माइकल बोर्गस्चुल्टे ने कहा, गहरे दुख के साथ मैं पांच नौसैनिकों के निधन को साझा करता हूं। हेलिकॉप्टर मंगलवार रात लास वेगास से लगभग 40 मील उत्तर-पश्चिम में नेवादा में क्रीच वायुसेना बेस से रवाना हुआ था। पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बारिश और बर्फीले मौसम में फंस गया था। करीब आठ घंटे बाद इसके लापता होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें