फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: तेलंगाना में दीवार गिरी, दंपती व तीन बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल

Sun, 10 Oct 2021 09:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, हैदराबाद

सार

दीवार के नीचे दबने से दंपती समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों को ग्रामीणों ने निकाल लिया था। वे मामूली घायल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार-रविवार देर रात तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले के कोठापल्ली गांव में दर्दनाक घटना घटी। एक मकान की दीवार गिरने से एक दंपती व उनके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

दीवार ढहने के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सुबह सूचना दी, तब पुलिस दल  मौकेे पर पहुंचा। मकान में सात लोग सो रहे थे। दीवार के नीचे दबने से दंपती समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों को ग्रामीणों ने निकाल लिया था। वे मामूली घायल हुए हैं। यह पूछने पर कि क्या बारिश के कारण हादसा हुआ? पुलिस ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ, दीवार पहले से जर्जर थी।
तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने घटना पर दुख जताया है। राज्य के कृषि मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों के लिए पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया है। अधिकारियों को गांव के जर्जर भवनों के सर्वे का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें