फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से वाहन पलटा, पांच की मौत; सात घायल

Tue, 16 Nov 2021 03:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक वाहन का अचानक से टायर फटने से वाहन पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा अक्कलकोट-सोलापुर राजमार्ग पर कुंभरली गांव के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।

विज्ञापन


सहायक पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले ने बताया, जब वाहन कुंभरली गांव के पास पहुंचा तो उसका आगे का दाहिनी ओर वाला टायर अचानक फट गया और वाहन पलट गया। इस  हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। अधिकारी ने कहा अभी तक एक ही मृतक की पहचान हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें