फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापी : पेपर मिल में लगी आग, साढ़े चार घंटे से काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं दमकल की गाड़ियां

Fri, 05 Nov 2021 01:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
विज्ञापन
पेपर मिल में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन
गुजरात के वापी में गुरुवार देररात एक पेपर मिल में आग लग गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग काफी भीषण होने के वजह से इस पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकल विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियों को पहले आग बुझाने के लिए लगाया गया था, परंतु अब इनकी संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पेपर में लगी आग पिछले साढ़े चार घंटे से धधक रही है। इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को प्रयास और तेज करने पड़े हैं। वापी में दमकल विभाग के अधिकारी अंकित लुठे ने कहा कि आग अभी भी काबू में नहीं है, कितना समय लगेगा कहा नहीं जा सकता। (शाह) पेपर मिल लगभग 4.5 घंटे से जल रही है और पूरी तरह से बुझने से पहले 6:30-7 बजे तक आग जलती रह सकती है। लगभग 20 दमकल गाड़ियां यहां आग बुझाने के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें