26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के बाद से असम-मिजोरम में सीमा विवाद जारी है। मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआए दर्ज की है। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं, यह विवाद शांति से सुलझा लेंगे।
असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों सरकार आमने सामने हैं। सीमा पर हिंसक झड़प को लेकर दोनों राज्यों में तनाव जारी है। वहीं , असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आएआईआर दर्ज की गई है। मिजोरम पुलिस ने मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसके अलावा मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर भी मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई है। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई , जिसके बाद मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
असम पुलिस का मिजोरम पुलिस पर आरोप
असम पुलिस का आरोप है कि मिजोरम की तरफ से पुलिस वालों के अलावा लोग भी हिंसक झड़प में शामिल थे। असम पुलिस के मुताबिक, मिजोरम की ओर से स्थानीय लोगों ने ना सिर्फ पत्थरबाजी की, बल्कि पक्षी मारने वाले बंदूकों से फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे पुलिसवालों को चोटे आईं।
विज्ञापन
किसी भी जांच के लिए तैयार- असम सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बस्वा सरमा ने कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी को क्यों नहीं सौंपी जा रही है। खासकर जब घटना असम क्षेत्र के भीतर घटी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा को पहले ही अवगत करा चुके हैं।