फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद: केरल में पिता ने बेटे-बहू और पोतियों को जलाकर मार डाला, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Mar 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की

सार

संपत्ति विवाद में एक पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे, बहू और दो पोतियों की जलाकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में आरोप भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के इडुक्की इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति विवाद में एक पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे, बहू और दो पोतियों की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जब सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी 79 वर्षीय आरोपी हामिद ने पहले तो घर में बाहर से तला लगा दिया, जिससे वे बाहर न निकल सकें। इसके बाद खिड़की से पेट्रोल से भरी बोतलें अंदर फेंक कर आग लगा दी। फिलहाल,  पुलिस ने आरोपी हामिद को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस और पड़ोसियों के मुताबिक, आग देखकर अंदर बंद बेटे-बहू और पोतियों में से एक ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक आग भीषण रूप से उग्र हो चुकी थी, जिसके कारण पड़ोसी भी उन्हें बचा नहीं सके। वहीं, एक पड़ोसी ने बताया है कि उसने हामिद को घर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकते देखा था। 

पुलिस अधिकारियों और पडोसियों ने बताया कि कमरे का नजारा दिल दहला देने वाला था। पिता और छोटी बेटी के शव एक दूसरे से गले मिले हुए पाए गए। शव इस स्थिति में उनको अलग-अलग करना बड़ा मुश्किल था। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी हामिद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण उसने सबकी हत्या की है।   
विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला है। आरोपी ने पहले से ही हत्या करने का प्लान बना रखा था। उसने इसके लिए पहले से ही कई बोतलों में पेट्रोल भर रखा था। इसके अलावा टंकी का पूरा पानी खत्म कर दिया था, ताकि आग न बुझाई जा सके। इतना ही नहीं आरोपी ने रस्सी और बाल्टी भी हटा दी थी, ताकि पड़ोसी कुएं से पानी न लाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें