फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: हफ्ते भर से महिला के शव के साथ रह रहा था परिवार, दुर्गंध आने पर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो...

Thu, 21 Dec 2023 08:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

घटना का पता बुधवार को उस वक्त चला, जब कुछ पड़ोसी बदबू आने के बाद घर पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस (संकेतात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद से एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां करीब एक सप्ताह पहले 45 वर्षीय एक महिला की उसके घर पर मौत हो गई थी। इस बात से अनजान परिवार के दो लोग उसी क्षत-विक्षत शव के साथ रह रहे थे।  

विज्ञापन


घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई
घटना का पता बुधवार को उस वक्त चला, जब कुछ पड़ोसी बदबू आने के बाद घर पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। 

हॉल में पड़ा था शव
जीदीमेटला पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर जब पुलिसकर्मी घर के अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य हॉल में एक चारपाई पर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


मानसिक हालत ठीक नहीं
अधिकारियों ने बताया कि महिला की मां और भाई उसी घर में रह रहे थे। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता था की उसकी मौत हो गई है। पुलिस को संदेह था कि महिला की मां और भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच आएगा सामने
अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला की मौत चार-पांच दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अगर मामला संदिग्ध लगा, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें