फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fadanvis vs Malik: मलिक के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, मांगा मलिक का इस्तीफा

Wed, 10 Nov 2021 10:21 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

भाजपा ने मांग की कि मलिक को मंत्री पद से तत्काल हटाया जाए और फडणवीस द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर मलिक के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो। 
विज्ञापन
नवाब मलिक और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों की मांग को लेकर बुधवार को मुंबई भाजपा ने जोरदार आंदोलन किया और उनका पुतला फूंका। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा के नेतृत्व में हुए आंदोलन में नवाब मलिक को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन


भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों को उजागर किया है। मलिक ने मंत्री पद पर रहते हुए अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ आर्थिक व्यवहार किया जो कि राजनीतिक मर्यादाओं का उलंघन है। उन्होंने मांग की कि मलिक को मंत्री पद से तत्काल हटाया जाए और फडणवीस द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर मलिक के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो। 

लोढा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार पर लगाए गए व्यक्तिगत व निराधार आरोप को भाजपा कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं कर सकते। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मलिक ने पहले नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों को धमकाया और उनके खिलाफ जातिगत टिप्पणी की जो सर्वथा अनुचित थी। मलिक नित सोशल मीडिया के माध्यम से किसी न किसी पर तथ्यहीन और झूठे आरोप लगा रहे हैं जो एक मंत्री के लिए अशोभनीय है।
विज्ञापन


उभरते हुए अल्पसंख्यक नेताओं की छबि खराब कर रहे हैं मलिक- शेलार
भाजपा नेता आशीष शेलार ने नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदाय के उभरते हुए नेताओं की छवि खराब कर रहे हैं। सवाल यह है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? मलिक ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं कि वे गलत कामों में शामिल थे तो मौजूदा महा विकास आघाड़ी सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? गृह मंत्रालय एनसीपी के पास है तो कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। शेलार ने दावा किया कि इमरान आलम शेख कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन सचिव थे। अब वह एनसीपी के साथ हैं। पार्टी अब क्या स्पष्टीकरण देगी? 

उद्धव, पवार और पृथ्वीराज के साथ भी है रियाज की तस्वीरें
वहीं, पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि मलिक ने फडणवीस से जिस रियाज भाटी से संबंध होने का आरोप लगाया है उसकी तस्वीर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के कैबिनेट मंत्री असलम शेख के साथ भी हैं। शेलार ने कहा कि दामाद के प्रति प्रेम के कारण नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। इसलिए निचले स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें