Kerala: केरल पुलिस के विशेष बल थंडरबोल्ट को तलाशी अभियान के दौरान मक्कीमाला इलाके में इस विस्फोटक उपकरण के बारे में पता चला। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बारूदी गोला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
केरल के पहाड़ी वायनाड जिले के थलप्पुझा गांव में विस्फोटक उपकरण जमीन में दबा हुआ मिला। इस इलाके में अक्सर हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य पुलिस के विशेष बल थंडरबोल्ट को तलाशी अभियान के दौरान मक्कीमाला इलाके में इस विस्फोटक उपकरण के बारे में पता चला। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बारूदी गोला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
थल्लप्पुझा के वन में क्षेत्रों में पश्चिमी घाट के कबानिदलम से जुड़े एक माओवादी समूह की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है। पिछले साल कंबामाला वन क्षेत्र में केरल पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
अक्तूबर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस संदिग्ध माओवादियों का एक समूह मक्कीवाला के एक निजी रिसॉर्ट में पहुंचा था। उसने बागान श्रमिकों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में मीडिया को एक बयान भेजने के लिए प्रबंधक के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया था।