फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: वायनाड के गांव में जमीन में दबा मिला विस्फोटक उपकरण, माओवादियों से प्रभावित है इलाका

Tue, 25 Jun 2024 09:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)

सार

Kerala: केरल पुलिस के विशेष बल थंडरबोल्ट को तलाशी अभियान के दौरान मक्कीमाला इलाके में इस विस्फोटक उपकरण के बारे में पता चला। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बारूदी गोला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पहाड़ी वायनाड जिले के थलप्पुझा गांव में विस्फोटक उपकरण जमीन में दबा हुआ मिला। इस इलाके में अक्सर हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


राज्य पुलिस के विशेष बल थंडरबोल्ट को तलाशी अभियान के दौरान मक्कीमाला इलाके में इस विस्फोटक उपकरण के बारे में पता चला। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बारूदी गोला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।

थल्लप्पुझा के वन में क्षेत्रों में पश्चिमी घाट के कबानिदलम से जुड़े एक माओवादी समूह की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है। पिछले साल कंबामाला वन क्षेत्र में केरल पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। 
विज्ञापन


अक्तूबर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस संदिग्ध माओवादियों का एक समूह मक्कीवाला के एक निजी रिसॉर्ट में पहुंचा था। उसने बागान श्रमिकों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में मीडिया को एक बयान भेजने के लिए प्रबंधक के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें