फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: केपी सेन क्रिकेट कोचिंग सेंटर में सलाहकार बने मनोज तिवारी, कहा-मैदान में लौटना अच्छा लग रहा है

सार

गुरुवार शाम को कोलकाता खेल पत्रकार क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन में खेल मंत्री मनोज ने कहा, फिर से मैदान में लौटकर अच्छा लग रहा है। कालीघाट क्लब का मेरे जीवन में बड़ा योगदान है। इसलिए मैं यहीं से शुरुआत कर रहा हूं।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर मनोज तिवारी फिर से मैदान में लौट रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर और बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज को कालीघाट क्लब केपी सेन मेमोरियल क्रिकेट कोचिंग सेंटर में क्रिकेट सलाहकार के रूप में फिर से मैदान में लौट रहे हैं। शनिवार सुबह से ही वे काम शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, फिर से मैदान में लौटना अच्छा लग रहा है। गुरुवार शाम को कोलकाता खेल पत्रकार क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन में खेल मंत्री मनोज ने कहा, फिर से मैदान में लौटकर अच्छा लग रहा है। कालीघाट क्लब का मेरे जीवन में बड़ा योगदान है। इसलिए मैं यहीं से शुरुआत कर रहा हूं। इस कोचिंग कैंप में कई प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर हैं। उन्हें सही तरीके से मार्गदर्शन देना मेरा असली लक्ष्य है। 

कालीघाट क्लब के सचिव बाबलू कोले ने कहा, "युवा पीढ़ी के क्रिकेटरों को सही तरीके से संचालित करने में मनोज से बेहतर और कौन हो सकता है। भविष्य में यहां से बंगाल के कई क्रिकेटर उभरेंगे, ऐसी आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें