फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुध निदेशालय: ईआर शेख पहले महानिदेशक नियुक्त, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की लेगा जगह 

Thu, 30 Sep 2021 07:42 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 1 अक्तूबर से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) को भंग कर दिया है। अब इसकी जगह आयुध निदेशालय लेगा। 
विज्ञापन
ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईआर शेख ने गुरुवार को आयुध निदेशालय (समन्वय और सेवाएं) के पहले महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) का उत्तराधिकारी संगठन है। रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 1 अक्तूबर से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) को भंग कर दिया है। उसकी संपत्ति, कर्मचारियों और प्रबंधन को सात सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) के हवाले कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 16 मई को घोषणा की थी कि वह आत्मनिर्भर भारत के तहत ओएफबी के निगमीकरण द्वारा आयुध आपूर्ति में स्वायत्तता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार करेगी।

ओएफबी वर्तमान में रक्षा मंत्रालय की एक अधीनस्थ इकाई है। यह तीन सशस्त्र बलों एवं अर्धसैन्य बलों को महत्वपूर्ण हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें