फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई: चीनी नागरिक के स्वामित्व वाली कंपनी के 131 करोड़ रुपये जब्त, ऐप से देती थी लोन   

Thu, 30 Sep 2021 07:26 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कंपनी के ऐप्स के जरिए ग्राहक के व्यक्तिगत डेटा का अवैध रूप से उपयोग करके और कॉल सेंटरों के माध्यम से उन्हें धमकाया जा रहा था।  
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को विदेशी मुद्रा नियम के उल्लंघन के आरोप में चीनी नागरिक के स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के 131 करोड़ रुपये का फंड जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है और यह अपने मोबाइल एप्लिकेशन 'कैशबीन' के माध्यम से तत्काल व्यक्तिगत सूक्ष्म ऋण प्रदान कर रहा था।  

यह मामला कई एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों के खिलाफ एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान ईडी के रडार पर आया था, जो पर्सनल लोन देने वाली मोबाइल ऐप से जुड़े थे। 
विज्ञापन


इन ऋणों को उच्च ब्याज पर दिया जा रहा था। ग्राहक के व्यक्तिगत डेटा का अवैध रूप से उपयोग करके और कॉल सेंटरों के माध्यम से उन्हें धमकाया जा रहा था और गाली देकर लोन वसूल किया जा रहा था।

इन ऐप्स की की शिकायत पिछले साल कई राज्यों से आई थी। विशेष रूप से कोविड-19 लॉकडाउन और आर्थिक तनाव के बाद लोने लेने वाले कई लोगों ने जबरन वसूली और इन कंपनियों की क्रूरता के कारण अपना जीवन समाप्त कर लेने की खबरें मिली थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें