फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद भावना गवली को ईडी का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया 

Sat, 20 Nov 2021 03:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एजेंसी ने उन्हें पहली बार चार अक्तूबर को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने काम का हवाला देते हुए पेशी के स्थगन और नई तारीख की मांग की थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष 20 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
भावना गवली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद भावना गवली को प्रवर्तन निदेशालय ने समन किया है। यह समन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गया है। इससे पहले भी ईडी दो बार शिवसेना सांसद गवली को समन भेज चुकी है। इस बार ईडी ने गवली को 24 नवंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है। गवली महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा लोकसभा सदस्य हैं।

विज्ञापन


एजेंसी ने उन्हें पहली बार चार अक्तूबर को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने काम का हवाला देते हुए पेशी के स्थगन और नई तारीख की मांग की थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष 20 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया था। एजेंसी ने सितंबर में उसके सहयोगी सईद खान को पीएमएलए के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 20 अक्तूबर को भी गवली प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुईं थीं। उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी के पीछे चिकनगुनिया होने का हवाला दिया था। 48 वर्षीय सांसद गवली के वकील ने बताया था कि उन्होंने इसे लेकर इस मामले के जांच अधिकारी के पास चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा किया है और पेशी से लगभग 15 दिन की राहत मांगी है।
विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने गवली के सहयोगी सईद खान को हिरासत में लेते वक्त दावा किया था कि गवली ने खान की मदद और धोखाधड़ी के जरिए एक न्यास को निजी कंपनी में बदलने की आपराधिक साजिश रची। एजेंसी गवली से खान के उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करना चाहती है। एजेंसी के अनुसार इस मामले में अब तक की जांच में 18 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें