फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी: गुजरात मैरीटाइम बोर्ड घोटाले में भारत-नॉर्वे की कंपनी की 134 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sun, 15 Aug 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • अटैच की गई संपत्ति में कंपनी का संयंत्र, मशीनें, कंप्यूटर, भूमि और 90 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत शामिल
  • कंपनी जहाज परिवन एवं बंदरगाह प्रबंधन सिस्टम बनाने का काम करती है और जहाजों के नेविगेशन की सेवाएं  कराती है मुहैया
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मैरीटाइम बोर्ड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भारत-नॉर्वे की एक संयुक्त उद्यम कंपनी की 134 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अटैच की गई संपत्ति में कंपनी का संयंत्र, मशीनें, कंप्यूटर, भूमि और 90 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत शामिल है। इसके अलावा अताश नॉर कंट्रोल लिमिटेड (एएनएल) के नाम पर 43.75 करोड़ रुपये के बैंक खाते भी अटैच किये गए हैं।

ईडी के मुताबिक एएनएल भारतीय कंपनी अताश कंप्यूटर्स एंड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और नॉर्वे की फर्म कोंग्सबर्ग नॉरकंट्रोल आईटी एस का संयुक्त उद्यम है। ईडी के मुताबिक यह कंपनी जहाज परिवन एवं बंदरगाह प्रबंधन सिस्टम बनाने का काम करती है और जहाजों के नेविगेशन की सेवाएं मुहैया कराती है।
विज्ञापन


गुजरात मैरीटाइम बोर्ड क्(जीएमबी) 134.38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गांधीनगर पुलिस की सीआईडी द्वारा दाखिल एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की है। जीएमबी ने एएनएल को अरब सागर में सेवाओं के लिए ठेका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें