फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls: 'लोकसभा-चार राज्य के विधानसभा चुनावों के लिए तैनात हों 3.4 लाख CAPF कर्मी', चुनाव आयोग की MHA से मांग

Wed, 14 Feb 2024 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Polls: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान चरणबद्ध तरीके से तैनाती के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 3.4 लाख कर्मियों की मांग की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आगामी लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान चरणबद्ध तरीके से तैनाती के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 3.4 लाख कर्मियों की मांग की है। इसी साल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
आयोग ने ट्रेनों में भी सभी उचित सुविधाओं के साथ पर्याप्त डिब्बों की मांग की है, ताकि बलों को भीड़ में दिक्कतों का सामना न करना पड़े और चुनाव ड्यूटी करने के लिए उनकी समय पर आवाजाही सुनिश्चित हो सके। चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय (एमएचए) को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव संबंधी कार्यों के लिए सीएपीएफ को तैनात करने का अनुरोध किया है।   

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात होंगी 3,400 कंपनियां
पत्र में कहा गया है कि आयोग ने राज्यों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के अनुरोधों पर विचार किया और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सीएपीएफ की 3,400 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब सौ कर्मी होते हैं। 
विज्ञापन

सीएपीएफ की किस राज्य में कितनी कंपनियां तैनात होंगी
आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 635, छत्तीसगढ़ में 360, बिहार में 295, उत्तर प्रदेश में 252 कंपनियां और आंध्र प्रदेश, झारखंड और पंजाब में 250-250 कंपनियां तैनात की जाएंगी। सीएपीएफ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें