फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: मिजोरम में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का मादक पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 02:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, आइजोल

सार

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स ने 12 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों को जब्त किया है। आइजोल में दो अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि खास इनपुट पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स की एक टीम और राज्य पुलिस की सीआईडी विशेष शाखा ने रविवार को आइजोल के उत्तरी हिस्से में थुम्पुई इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दो तस्करों के कब्जे से 9.8 करोड़ रुपये मूल्य की त्रिप्रोलिडाइन एचसीएल और स्यूडोफेड्राइन की लगभग 98,000 गोलियां जब्त की गईं।

उन्होंने बताया कि एक अन्य जब्ती में राज्य पुलिस ने शनिवार को आइजोल में बावंगकावन-सैरंग जंक्शन पर एक वाहन को रोका और वाहन से 501 ग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त हेरोइन को 40 साबुन की पेटियों में छुपा कर रखा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर के दो लोगों को 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से एक महिला भी शमिल है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें