फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगी ताकत: स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियारों का सफल परीक्षण, डीआरडीओ और वायुसेना ने दिया अंजाम

Wed, 03 Nov 2021 07:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायु सेना और डीआरडीओ ने स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों के दो उड़ान परीक्षण किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये परीक्षण पूरी तरह सफल रहे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने संयुक्त रूप से स्वदेश में विकसित स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियारों के सफलतापूर्वक दो उड़ान परीक्षण किए हैं। यह जानकारी बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में साझा की। मंत्रालय ने बताया कि ये परीक्षण राजस्थान के जैसलमेर में किए गए।

विज्ञापन


देश में पहली बार हुआ इस तकनीक का इस्तेमाल
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उपग्रह नेविगेशन और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सेंसर पर आधारित दो अलग-अलग उपकरणों का सफल परीक्षण किया गया है। इस तरह के बम का इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सेंसर आधारित उड़ान परीक्षण देश में पहली बार किया गया है। इस इलेक्ट्रो ऑप्टिक सेंसर को भी स्वदेश में ही विकसित किया गया है।

उच्च सटीकता के साथ लगाया टारगेट पर निशाना
मंत्रालय ने बताया कि वायु सेना ने जैसलमेर की चंदन रेंज से एक हथियार 28 अक्तूबर और दूसरा तीन नवंबर को लॉन्च किया था। दोनों परीक्षणों में हथियार ने अपने टारगेट पर उच्च सटीकता के साथ निशाना लगाया। इस हथियार की मारक क्षमता अधिकतम 100 किलोमीटर है। यह इमेजिंग इन्फ्रारेड सीकर तकनीकी से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें