फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं : एक्सई जैसे वैरिएंट आते रहेंगे, देश में तेजी से नहीं बढ़ रहा संक्रमण, एनटीएजीआई के प्रमुख की राय

Mon, 11 Apr 2022 10:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। देश में संक्रमण के आंकड़ों में भी बहुत तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
NK Arora, Chairman, Covid working group NTAGI - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन के नए XE स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में हलचल के बीच टीकाकरण पर भारत के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख डॉ. एनके अरोडा ने अहम राय प्रकट की है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट कई नए वैरिएंट को बढ़ावा दे रहा है। इनमें से एक्सई श्रृंखला के एक्सई व अन्य स्ट्रेन शामिल हैं। इनसे कोई भी गंभीर त्रासदी पैदा नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। देश में संक्रमण के आंकड़ों में भी बहुत तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। बता दें, देश में एक्सई स्ट्रेन का पहला केस गुजरात में मिला है। हालांकि इससे पहले मुंबई में एक केस मिला है, लेकिन उसे लेकर पुष्टि नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ ने इसे बीए.2 स्ट्रेन से 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रमित बताया है। इसलिए सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें