फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर नहीं ले पाए हैं ट्रेन का टिकट और पकड़ ले टीटी तो घबराएं नहीं, नियमों का उठाएं फायदा 

Thu, 04 Oct 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टिकट काउंटर पर टिकट लेते यात्री (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ट्रेन से सफर के दौरान कई बार ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है कि ट्रेन छूटने वाली होती है, टिकट काउंटर पर कतारें लंबी होती हैं तो आप टिकट नहीं ले पाते हैं। फिर बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने के बाद तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है भारतीय रेलवे के कुछ खास नियमों को जान लीजिए ताकि आपको रेल सफर के दौरान कोई परेशानी न हो। 

विज्ञापन


अगर आप ट्रेन के जरिए सफर करते है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं तो कोई बात नहीं। नए नियमों के तहत भारतीय रेलवे रिजर्वेशन में कई लोगों को छूट देता है। साथ ही कई लोगों को तो भारतीय रेलवे फ्री रेल सफर करने का मौका भी देती है। आइए आपको बताते हैं किस टिकट पर मिल सकती है आपको छूट। 

दरअसल आपने अब तक सुना होगा कि ट्रेन से सफर करने में केवल बुजुर्गों और दिव्यांगों को ही छूट मिलती है, लेकिन अब इस कैटेगरी में बेरोजगार युवा भी शामिल हैं। जी हां, भारतीय रेलवे इन लोगों को भी सस्ते में सफर कराता है। बेरोजगार युवाओं की टिकट पर पचास से सौ फीसदी तक का डिस्काउंट रहता है।
विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं कि भारतीय रेलवे में इन लोगों को किस क्लास में सफर के लिए सस्ता टिकट मिलता है। ये है वो सूची जिन्हें रेल सफर में मिलती है छूट। 

  • सांविधिक निकाय (स्टैच्युटोरी बॉडी), म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, गवर्मेंट अंडरटेकिंग, यूनिवर्सिटी या पब्लिक सेक्टर बॉडी की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे बेरोजगार युवाओं को रेलवे की ओर से टिकट में पचास फीसदी छूट दी जाती है। यह छूट सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास से सफर के लिए होती है।
  • केन्द्र या राज्य सरकार की नौकरियों के लिए इंटरव्यू देने जा रहे बेरोजगार युवाओं को स्लीपर क्लास की टिकट में पचास फीसदी और सेकंड क्लास की टिकट में सौ फीसदी की छूट मिलती है।
  • शनल यूथ प्रोजेक्ट के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में भाग लेने जा रहे युवाओं के लिए सेकंड और स्लीपर क्लास की टिकट पर पचास फीसदी छूट रहती है।
  • नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में भाग लेने जा रहे युवाओं के लिए सेकंड और स्लीपर क्लास की टिकट पर पचास फीसदी छूट रहती है।
  • मानव उत्थान सेवा समिति के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में भाग लेने जा रहे युवाओं को सेकंड और स्लीपर क्लास की टिकट पर चालीस फीसदी छूट रहती है।

 

विज्ञापन

ये है ट्रेन के अंदर टिकट लेने का आसान तरीका

टिकट चेकिंग के दौरान टिकट न हो तो घबराएं नहीं टीटीई से हैंड हेल्ड मशीन से लें टिकट। (फाइल फोटो)
आपको बता दें कि बीते 1 अप्रैल से रेलवे ने ट्रेन के अंदर टिकट देने की भी सुविधा शुरू की है। जिससे बिना टिकट वाले यात्री टीटीई से संपर्क कर टिकट ले सकते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत टीटीई को हैंड हेल्ड मशीन दी गयी है, जिसकी मदद से टीटीई ट्रेन के अंदर ही यात्रियों को टिकट देगा।

यह हैंड हेल्ड मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के सर्वर से कनेक्ट होती है। जैसे ही यात्री टिकट मांगेगा, मशीन में नाम, जगह डालते ही टिकट निकल आएगी। मशीन की मदद से ट्रेन में खाली बर्थों की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कि जा सकेगी।

यदि किसी यात्री की वेटिंग क्लियर नहीं हुई है तो वह टीटीई के पास जाकर अपनी टिकट दिखाकर खाली सीट की जानकारी लेकर उसे कन्फर्म करा सकता है। बताया जा रहा है कि रेलवे के इस फैसले से टीटीई की काली कमाई पर भी अंकुश लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें