आज से चार दिन बाद डैटसन अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार गो और गो+ के नए मॉडल को मार्केट में उतारेगा। फिलहाल इन दोनों ही मॉडल की लांच होने से पहले कुछ जानकारी हम आपको बता रहें हैं। जो कंपनी ने इन कारों में अपडेट की है।
डैटसन गो और गो+ फीचर्स
डैटसन गो और गो+ के फेसलिफ्ट मॉडल्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो कि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें गूगल मैप नेविगेशन और वॉयस रिकग्निशन, मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले के साथ नया स्पोर्टी इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर और एंटी-फैटिज फ्रंट सीट लगे हैं। नई कार में एसी वेंट्स को भी दोबारा से डिजाइन किया गया है।
इन दोनों ही कारों में कंपनी ने सेफ्टी का खास ख्याल रखा है। स्टैंडर्ड सेफ्टी के तौर पर इनमें डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर सीट बेल्ट रिमांडर और फॉल-मी हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।