प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को देने की टिप्पणी पर डीएमके और उसकी सहयोगी दल कांग्रेस ने पलटवार किया है। डीएमके नेता भारती ने कहा कि अगर पीएम मोदी वास्तव में कच्चातिवु द्वीप के प्रति उत्सुक होते तो वे अपने 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उस द्वीप को फिर से ले सकते थे। इस बीच, तमिलनाडु की कांग्रेस इकाई ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में चीनी घुसपैठ के लिए जवाब मांगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को देने की टिप्पणी पर डीएमके और उसकी सहयोगी दल कांग्रेस ने पलटवार किया है। डीएमके सचिव आर एस भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी केवल झूठ फैला रहे हैं। भारती ने कहा कि डीएमके कच्चातिवु को पड़ोसी देश श्रीलंका को देने के खिलाफ थी।
विज्ञापन
कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को देने का किया था विरोध- भारती
आर एस भारती ने कहा कि इतिहास का अध्ययन किए बिना किसी मुद्दे पर बात करना गलत है। 1974 में डीएमके ने कच्चातिवु को श्रीलंका को सौंपे जाने के विरोध और निंदा के लिए राज्यव्यापी आंदोलन और सार्वजनिक बैठकें आयोजित कीं। डीएमके की स्थिति को पार्टी के दिवंगत संरक्षक एम करुणानिधि और पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन द्वारा कई बार स्पष्ट किया गया है।
पहले क्यों नहीं उठाया यह मुद्दा- भारती
डीएमके नेता भारती ने कहा कि अगर पीएम मोदी वास्तव में कच्चातिवु द्वीप के प्रति उत्सुक होते तो वे अपने 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उस द्वीप को फिर से ले सकते थे। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को पहले क्यों नहीं उठाया। चुनाव के नजदीक आते ही ऐसे मुद्दे उठाना पीएम मोदी पुरानी आदत है।
विज्ञापन
चीनी घुसपैठ पर पीएम मोदी को कांग्रेस ने घेरा
इस बीच, तमिलनाडु की कांग्रेस इकाई ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में चीनी घुसपैठ के लिए जवाब मांगा है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के कच्चाथीवू मुद्दा उठाने के लिए मोदी की आलोचना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ, संसद सुरक्षा उल्लंघन, पुलवामा आतंकी हमले जिसमें 44 सैनिक मारे गए, मणिपुर जो जल रहा है और राफेल लड़ाकू विमान सौदे के जुड़े लापता दस्तावेजों पर कब बात करेंगे। गौरतलब है कि चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका को दे दिया था।