फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडणवीस का पलटवार: नवाब मलिक के संबंध अंडरवर्ल्ड से, दिवाली के बाद बड़ा बम फोड़ूंगा

Mon, 01 Nov 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में ड्रग्स मामले को लेकर अब भाजपा और एनसीपी आमने सामने है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, नेता भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में ड्रग्स मामले को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के आरोप हास्यास्पद है। चार साल पहले रिवर एंथम की टीम ने फोटो खिंचवाए थे, उसे आज जारी किया जा रहा है। चार साल पुराने तस्वीर से संबंध जोड़े जा रहे हैं। पत्नी  का फोटो जानबूझकर ट्वीट किया गया।  फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं। दिवाली के बाद बड़ा बम फोड़ूंगा। फडणवीस ने कहा कि जिनके दामाद ड्रग्स केस के आरोपी हैं वह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें थोड़ी देर पहले नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस पर ड्रग्स माफियाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगाए हैं। नवाब मलिक ने उसमें अमृता फडणवीस के साथ एक ड्रग्स पैडलर की तस्वीर साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग पेडलर का नाम जयदीप चंदूलाल राणा है। जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल साबरमती जेल में बंद है। मलिक ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में ड्रग का धंधा चल रहा था।

जयदीप राणा और फडणवीस के बीच के संबंधों की हो जांच 
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि जयदीप राणा वही शख्स है, जिसने अमृता फडणवीस के एक म्यूजिक वीडियो के लिए फाइनेंस किया था। 'रिवर सॉन्ग' नाम से बने इस वीडियो में अमृता ने एक्टिंग के साथ-साथ सोनू निगम के साथ गाना भी गाया था। अमृता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी नजर आ रहे हैं। मलिक के मुताबिक, इस गाने का फाइनेंसर जयदीप राणा ही था।मलिक ने आरोप लगाया कि जयदीप राणा और फडणवीस के बीच के संबंधों की जांच होनी चाहिए। मलिक ने रिवर सॉन्ग का वीडियो भी शेयर किया। बता दें कि फडणवीस सरकार ने नदी बचाने और पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए चल-चल मुंबई - नदी संरक्षण अभियान चलाया था, इसमें Mumbai River Anthem लॉन्च किया गया था। नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि जयदीप राणा इस अभियान का फाइनेंसर था। 

विज्ञापन




मलिक को भुगतना होगा खामियाजा: पाटिल
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, एनसीपी प्रवक्ता व मंत्री नवाब मलिक जो आरोप समीर वानखेड़े पर लगा रहे हैं, उसके आने वाले परिणाम की चिंता करें। भाजपा और देवेंद्र फडणवीस को इस मामले में खींचने पर उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पाटिल ने कहा, आम लोगों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए महाविकास आघाड़ी सरकार हर बार ऐसा प्रयास करती है।

राज्य में बाढ़ से फसल और जमीन बह गई। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। इन मुद्दों पर बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। इसलिए बेवजह आरोप करने का प्रयास कर रहे हैं। आधे कैबिनेट मंत्री या तो लापता हैं, या आरोपों का सामना कर रहे हैं। अनिल देशमुख की देखभाल करने से पहले उन्हें समीर वानखेड़े का ध्यान रखना पड़ रहा है। वानखेड़े के पीछे पूरा समाज खड़ा है।

भाजपा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वालों के साथ है। भाजपा अध्यक्ष ने शिवसेना सांसद संजय राउत को निशाना बनाते हुए कहा, देवेंद्र फडणवीस ने कभी किसी की पत्नी पर आरोप लगाए क्या? रोज उठकर अमृता फडणवीस पर आरोप लगाए जाते हैं। वे कितने संयम का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें