फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: दिल्ली रिज में अतिक्रमण पर चौंकाने वाली CEC रिपोर्ट, अदालत ने केंद्र-दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

Thu, 09 May 2024 08:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली रिज क्षेत्र को लेकर सीईसी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में अतिक्रमण को लेकर चौंकाने वाली बातें हैं। अदालत ने इस बारे में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीडीए से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली डेवपमेंट अथॉरिटी से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पर जवाब दाखिल करने को कहा है। यह रिपोर्ट केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) द्वारा तैयार की गई है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली के रिज क्षेत्र का पांच प्रतिशत हिस्सा अतिक्रमण की जद में आ गया है। 

विज्ञापन


अतिक्रमण को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट- सुप्रीम कोर्ट 
शीर्ष अदालत में न्यायमूर्ति बी आर गवई और संदीप मेहता की पीठ रिज क्षेत्र के मामले पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने कहा कि न्याय मित्र के रूप में सुप्रीम कोर्ट की मदद कर रहे वकील के. परमेश्वर ने सीईसी रिपोर्ट को रिकॉर्ड में रखा है। बताया गया है कि इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले मामलों का जिक्र किया गया है। पीठ ने बताया कि इस रिपोर्ट में रिज में जिस तरह से अतिक्रमण का विवरण दिया गया है, वे आंकड़े काफी हैरान करते हैं। 

सीईसी की रिपोर्ट में क्या बताया गया है?
रिपोर्ट के अनुसार रिज के एक हिस्से का जंगल खत्म हो रहा है और करीब पांच प्रतिशत हिस्से में अतिक्रमण किया जा चुका है। इस मामले में अदालत ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीडीए से 10 जुलाई से पहले जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। 
विज्ञापन


क्या है दिल्ली रिज क्षेत्र?
बता दें कि दिल्ली का रिज क्षेत्र अरावली पहाड़ी श्रृंखला का बाहरी हिस्सा है। यह क्षेत्र चट्टानों, पहाड़ों और वनों से आच्छादित है। इसे चार क्षेत्रों (दक्षिण, दक्षिण-मध्य, मध्य और उत्तर) में बांटा गया है। ये चारों क्षेत्र करीब 7,785 हेक्टेयर में फैले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें