फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में बोले अरविंद केजरीवाल, कहा- हम 27 हैं वे 93, लेकिन ऐसी राजनीति करना कि पूरे देश में मिसाल बने

Fri, 26 Feb 2021 04:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात के सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीतने के बाद पार्षदों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल...
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal in Gujrat - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने सूरत नगर निगम में जीते आम आदमी पार्टी के 27 पार्षदों से मुलाकात की। उन्होंने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि हम 27 हैं और वे (भाजपा के पार्षद) 93 हैं। लेकिन ऐसी राजनीति करना कि पूरे गुजरात के लोगों को पता चल जाए कि सूरत के लोगों ने किसे चुना है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वच्छ और भ्रष्टाचार रहित राजनीति करने के लिए सामने आई है और यही कारण है कि जैसे ही लोगों को आम आदमी पार्टी का विकल्प मिला, उन्होंने 25 साल से शासन कर रही भाजपा का साथ छोड़ दिया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने लंबे समय से कांग्रेस यहां पर विपक्ष के रूप में रही, लेकिन भाजपा को नहीं हरा पाई। लेकिन जैसे ही लोगों को आम आदमी पार्टी का विकल्प मिला, लोगों ने उसका साथ दिया। यह केवल इसलिए हुआ है क्योंकि लोगों को हमारे ऊपर यह भरोसा है कि हम भ्रष्टाचार करने नहीं, बल्कि अलग राजनीति करने आए हैं। यही कारण है कि लोग आज हमारे साथ आए हैं।

रात के दो बजे भी सेवा करना

केजरीवाल ने अपने पार्षदों को सीख देते हुए कहा कि सभी 27 पार्षदों को अपने कार्यकाल में लोगों की ऐसी सेवा करनी है कि पूरे देश में लोग आपकी मिसाल देने लगें। उन्होंने कहा कि अगर रात के दो बजे भी किसी काम के लिए किसी का फोन आए तो इंतजार मत करना, तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरी मदद करना, किसी को इंकार मत करना। यही आपकी पूंजी है जो लोगों का आपके अंदर विश्वास मजबूत करेगी।

दिल्ली मॉडल का दिया हवाला

आप नेता ने कहा कि दिल्ली में आज जनता बहुत खुश है क्योंकि उसके बहुत से काम ऑनलाइन हो रहे हैं और उन्हें किसी को घूस देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। तीस से ज्यादा सुविधाएं लोगों के घरों पर मुफ्त पहुंच रही हैं। लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें गुजरात में इसी तरह की राजनीति करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें