मुंबई के कांदिवली से विधायक भातखलकर ने कहा कि छुट्टी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होनी चाहिए। उन्होंने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहा कि छुट्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हर कोई कार्यक्रम देख पाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी मांग की है। अतुल भातखलकर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। इससे लोग अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन देख सकें।
विज्ञापन
मुंबई के कांदिवली से विधायक भातखलकर ने कहा कि छुट्टी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होनी चाहिए। उन्होंने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहा कि छुट्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हर कोई कार्यक्रम देख पाएगा। सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में पत्रकारों को बताया कि नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे।