फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक के सर्वर में सेंधमारी की खबर, 18 करोड़ ग्राहकों की जानकारी लीक होने की आशंका

Sun, 21 Nov 2021 08:35 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

इस खुलासे के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी तकनीकी खामी की बात को स्वीकार किया है। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
पीएनबी के सर्वर में लगी सेंध। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से ग्राहकों से जुड़ी जानकारी के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीएनबी के सर्वर में लगी सेंध के कारण पिछले सात महीनों से लगभग 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी उजागर हो रही थी। यह खुलासा एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी साइबरएक्स-9 द्वारा किया गया है। कंपनी के अनुसार बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में खामी के कारण पीएनबी के पूरे डिजिटल बैंकिंग प्रणाली पर सायबर हमला हुआ है। 

विज्ञापन


इस खुलासे के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी तकनीकी खामी की बात को स्वीकार किया है। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की बात से इनकार किया है। पीएनबी ने कहा कि घटना के बाद सर्वर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस सायबर हमले के कारण  ग्राहकों के डाटा पर कोई भी असर नहीं पड़ा है। 

बेंक का आंतरिक सर्वर तक प्रभावित हो रहा था
वहीं  साइबरएक्स-9 कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने बैंक पर आरोप लगाया और कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा बीते सात महीनों से ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से समझौता किया जाता रहा। साइबरएक्स-9 की रिसर्च टीम ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली में एक बड़ी खामी का पता लगाया, इस कारण बेंक का आंतरिक सर्वर तक प्रभावित हो रहा था । बैंक द्वारा इस गड़बड़ी को तब सही किया जब कपनी ने साइबर सुरक्षा पर नजर रखने वाली संस्थाएं सीईआरटी-इन और नेशनल क्रिटिकल इन्फारमेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (एनसीआइआइपीसी) के माध्यम से बैंक को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें