फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाभोलकर हत्याकांड: पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 30 सितंबर से शुरू होगा आपराधिक ट्रायल

Wed, 15 Sep 2021 03:58 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पुणे

सार

दाभोलकर मर्डर केस में पांचों आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। अब आपराधिक ट्रायल शुरू होगा। आज सुनवाई के दौरान पांचों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया। 
विज्ञापन
नरेंद्र दाभोलकर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाभोलकर हत्याकांड में पुणे की विशेष अदालत ने बुधवार को इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष रहे नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 

विज्ञापन


आरोप तय होने के बाद अब आपराधिक ट्रायल शुरू होगा। बुधवार को एडिशनल सेशन जज एस आर नवंदर ने पांच आरोपियों वीरेंद्र सिंह तावड़े, सचिन अंदुरे, शरद कालस्कर, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे से पूछा कि क्या उन्होंने अपराध किया है, इस पर पांचों ने खुद को निर्दोष बताया। 

तावड़े, कालस्कर और अंदुरे जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के समक्ष पेश हुए थे, इन्होंने अदालत से और वक्त मांगा। इन्होंने कहा कि वे अपने वकीलों से और सलाह मश्विरा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि अदालत ने उनकी मांग ठुकरा दी। अन्य दो आरोपी पुनालेकर और भावे खुद ही कोर्ट में पेश हुए थे।  

अदालत ने तावड़े, अंदुरे, कालस्कर और भावे को आईपीसी की धारा 302, 120 बी व अन्य धाराओं के तहत आरोपी माना है। सीबीआई के वकील प्रकाश सूर्यवंशी ने बाद में कहा कि आरोप तय हो गए हैं और इस मामले में आगे की सुनवाई 30 सितंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें