फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय : शिलांग में संभले हालात, अशांति के बीच लगाया गया कर्फ्यू हटा

Fri, 20 Aug 2021 04:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, शिलांग।

सार

पूर्वी खासी हिल्स के उपायुक्त आई लालू ने यह आदेश जारी किया है, इसमें शिलांग शहरी क्षेत्र में 19 अगस्त को शाम 5 बजे तक 12 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में प्रतिबंधित हाइनिवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) के पूर्व महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगख्यू के एनकाउंटर के बाद फैली अशांति को देखते हुए लगाए गए कर्फ्यू को हटा दिया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, शिलांग में बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे से 12 घंटे के लिए प्रतिबंध हटा दिया गया। पिछले 24 घंटों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया। हालांकि, यह प्रतिबंध रात में लागू रहेगा।

उन्होंने बताया, पूर्वी खासी हिल्स के उपायुक्त आई लालू ने यह आदेश जारी किया है, इसमें शिलांग शहरी क्षेत्र में 19 अगस्त को शाम 5 बजे तक 12 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।
विज्ञापन


इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में शामिल दुकानों को शाम चार बजे तक और बैंकों में दोपहर तीन बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। थांगख्यू की मौत के बाद शिलांग के मावलाई और जियाव इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें