सम्मेलन के दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबंधित संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उन चुनौतियों और मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जमीनी स्तर पर सैनिकों के लाभ के लिए प्रक्रिया को अधिक कुशल और परेशानी मुक्त बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गुरुवार को वार्षिक प्रावधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में संवेदनशील क्षेत्रों में सैनिकों की परिचालन और संरक्षित गतिशीलता की सुविधा को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही इस सम्मेलन में सैनिकों के लिए प्रावधान और लॉजिस्टिक्स से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रीय थियेटर के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आए। सम्मेलन की अध्यक्षता बल के महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन ने की।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबंधित संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उन चुनौतियों और मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जमीनी स्तर पर सैनिकों के लाभ के लिए प्रक्रिया को अधिक कुशल और परेशानी मुक्त बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस सम्मेलन के बारे में सीआरपीएफ ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि सम्मेलन का मुख्य एजेंडा संवेदनशील क्षेत्रों में सैनिकों की परिचालन और संरक्षित गतिशीलता को सुविधाजनक बनाने पर ध्यान देने के साथ-साथ परिचालन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बल को तैयार करना शामिल है। बयान में यह भी कहा गया कि सम्मेलन के दौरान बोलते हुए सीआरपीएफ प्रमुख ने बल की युद्ध तैयारियों को सुनिश्चित करने में प्रावधान और रसद की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही परिचालन सफलता में प्रावधान के महत्व पर जोर दिया।