फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगानाः सीआरपीएफ में तैनात कांस्टेबल ने चलाई एसआई पर गोली, फिर खुद को उड़ाया

Sun, 26 Dec 2021 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अभी तक घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम गांव में रविवार को सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने एसआई को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालात में आरोपी हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना यहां के सीआरपीएफ कैंप में घटी है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। जवानों ने इसकी जानकारी तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।  हेड कांस्टेबल द्वारा गोली चलाने से एसआई की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन



हालांकि, अभी तक घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें