महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मामुली विवाद हुआ था, जिसके बाद पति अपना आपा खो बैठा। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि विरार इलाके में रहने वाले जगदीश और उसकी 28 वर्षीय पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, लेकिन बात बढ़ गई। इसके बाद पति अपना आपा खो बैठा और उसने घर में रखी चाकू से पत्नी पर हमला बोल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक पत्नी के परिवार वालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।