फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19 updates: केरल में 18 अक्तूबर से कॉलेज, 28 से सिनेमाघर खोलने की तैयारी, कोरोना का प्रकोप है जारी

Sat, 02 Oct 2021 11:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल सरकार ने 25 अक्टूबर से सिनेमाघरों और इनडोर आडिटोरियम को कुछ प्रतिबंधों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी है। प्रवेश उन लोगों को ही मिलेगा, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है।  
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी रहने के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पिनराई विजयन सरकार राज्य में कुछ शर्तों के साथ सिनेमा हॉल और इनडोर ऑडिटोरियम खोलने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल सरकार ने 25 अक्टूबर से सिनेमाघरों और इनडोर आडिटोरियम को कुछ प्रतिबंधों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी है। प्रवेश उन लोगों को ही मिलेगा, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है। कर्मचारियों के लिए भी पूर्ण टीकाकरण जरूरी है। इसके अलावा थिएटर और ऑडिटोरियम में कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के आने की अनुमति होगी।

इसके साथ ही 18 अक्तूबर से कॉलेज-ट्रेनिंग संस्थान भी खोले जाएंगे। यहां दोनों टीके ले चुके छात्रों और स्टाफ को ही प्रवेश दिया जाएगा। 

केरल में बीते 24 घंटे में 13 हजार 217 नए मामले सामने आए और 121 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14 हजार 437 लोग संक्रमण से उबरे। राज्य में एक लाख 41 हजार 155 सक्रिय केस हैं। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 25 हजार 303 हो गई है। इस दौरान 96 हजार 835 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के मंत्री पी राजीव ने कहा कि एनार्कुलम पहला ऐसा जिला है जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें