पिछले साल केंद्र शासित प्रदेश शासन ने अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी थी। उधमपुर जिले में बसों और मिनी बसों सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया था। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इंदौर से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों की सेवाएं 21 से 31 मार्च तक बंद कर दी थी। वहीं फिरोजपुर रेल मंडल ने जम्मू, कटरा व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित के लिए प्लेटफार्म टिकटों की कीमत 50 रुपये कर दी थी।
मेघालय में 31 मार्च तक बंद कर दिए थे सारे पर्यटन स्थल
18 मार्च 2020 को मेघालय सरकार ने राज्य के सभी पर्यटन स्थल, पार्क और मनोरंजन केंद्रों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की थी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हेरिटेज, जयपुर, जोधपुर नार्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ में 5 अप्रैल 2020 को होने वाले चुनावों को छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अदालतों को 31 मार्च 2020 तक केवल तत्कालिक महत्व के मामलों की ही सुनवाई करने के निर्देश दिए थे।
कर्नाटक में 31 मार्च तक बढ़ाया दिया गया था लॉकडाउन
पिछले साल आज ही के दिन कर्नाटक राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 पर पहुंचने के बाद सरकार ने सिनेमाघरों, स्कूलों से लेकर तमाम समारोहों आदि पर लागू एक सप्ताह लंबे लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।
पुरी में जिला प्रशासन ने पर्यटकों को दो दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश दिया था। पुरी के अपर जिलाधिकारी बिजय कुमार दास ने होटलों को 31 मार्च तक कोई बुकिंग नहीं करने के भी आदेश दिए थे।
केरल से वापस लौटे थे पांच हजार विदेशी
केरल सरकार ने 18 मार्च 2020 को अपने यहां मौजूद करीब 5 हजार विदेशी पर्यटकों की वापसी के लिए गाइडलाइन जारी कर दी थी। वहीं असम सरकार ने राज्य सचिवालय में आम आदमी के प्रवेश के लिए विजिटर पास जारी करने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी थी।
महामारी घोषित होने के बाद मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकटें रद्द हुई थी। वहीं एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई और सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश दिया कि चल रही परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया जाए।