फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरथ रावत घिरे : फटी जींस वाले बयान पर गुस्से में महिलाएं, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं - 'सीएम साहब सोच बदलो'

Thu, 18 Mar 2021 05:20 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
priyanka chaturvedi, tirath sinh rawat, mahua moitra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन का भी बयान आया है। 

विज्ञापन


जया ने कहा, 'इस तरह के बयान एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते हैं। उच्च पदों पर रहने वालों को सोच-समझकर सार्वजनिक बयान देना चाहिए। आप आज के समय में ऐसी बातें कह रहे है, आप कपड़ों के आधार पर तय करेंगे कि कौन सुसांस्कृतिक है और कौन नहीं! यह बुरी मानसिकता है और ऐसे बयान महिलाओं के खिलाफ अपराधों प्रोत्साहित करते हैं।'

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो... एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?’ सीएम साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है।’ 

 

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।’

Trending Videos

सोशल मीडिया पर एक नया हैशटैग चल रहा है

महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बहस की जा रही है। इतना ही नहीं, उनके इस बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर एक नया हैशटैग (#RippedJeansTwitter) भी काफी चल रहा है। कई राजनीतिक दल भी इस बात के लिए तीरथ सिंह रावत की आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी लगातार सोशल मीडिया पर तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा कर रही है।

क्या था उत्तराखंड के नए सीएम का विवादित बयान?

दरअसल, तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर कहा था कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या यह सब सही है? यह कैसे संस्कार हैं? बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, यह अभिभावकों पर निर्भर करता है। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया था ‘मैं जयपुर में एक कार्यक्रम में था और जब मैं जहाज में बैठा, तो मेरे बगल में एक बहन जी बैठी थीं। मैंने जब उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे। जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वह एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार है यह?'
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की नातिन ने भी जताई आपत्ति

वहीं, उनके इस बयान के बाद बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी उन्हें एक सलाह देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।

नव्या ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलें, क्योंकि यहां चौंकाने वाली एक ही बात है, जो संदेश इस तरह के बयान समाज को भेजते हैं।’ अपने इस पोस्ट के साथ ही नव्या ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह रिप्ड जींस पहने हुई हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक यू और मैं उसे गर्व के साथ पहनूंगी।’  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें