पूरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी ने कहर ढाया हुआ है। भारत भी इस खतरनाक वायरस से अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1329 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 18,985 हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 603 लोगों ने जान गंवाई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 21 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना योद्धाओं के लिए बड़ा एलान किया है। नवीन पटनायक ने कहा कि अगर कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे किसी भी कोरोना योद्धा की मौत होती है तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रियल टाइम में समस्याओं का समाधान के लिए सरकार ने 'कोविड इंडिया सेवा' की शुरूआत की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने मंगलवार को 'कोविड इंडिया सेवा' की शुरुआत की। ट्विटर पर बनाए गए इस आधिकारिक ट्विटर हैंडल की सहायता से महामारी के दौरान लाखों भारतीयों से सीधा संवाद किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य रियल टाइम में खास तौर पर कोविड-19 महामारी जैसे संकट के समय में पारदर्शी ई-गवर्नेंस डिलिवरी को सक्षम बनाने और नागरिकों के सवालों का तेजी से जवाब देना है।
पढ़ें पूरी खबर
नौ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी
देश के नौ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। पहले इन राज्यों में मरीज चार दिन में दोगुना हो रहे थे। ओडिशा और केरल में क्रमश: 39.8 और 72.2 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना योद्धाओं के लिए तैयार किया गया मास्टर डाटाबेस
देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी जी-जान से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इन सभी कोरोना वॉरियर्स के लिए मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। कोविड-19 पर गठित एंपावर्ड ग्रुप 4 के चेयरमैन अरविंद पांडा ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। पांडा ने बताया कि कोविड-19 वॉरियर्स के लिए एक मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। इस डाटाबेस में 1.24 करोड़ कोरोना योद्धाओं की जानकारी हैं।
पढ़ें पूरी खबर
राज्य अगले दो दिन तक टेस्ट किट का इस्तेमाल न करें: आईसीएमआर
आईसीएमआर ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के अबतक 4 लाख 49 हजार 810 टेस्ट हुए हैं। कल (सोमवार) 35 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए थे। साथ ही आईसीएमआर ने कहा कि इससे जुड़ी शिकायत को देखते हुए दो दिन तक टेस्ट न करने को कहा गया है।
पढ़ें पूरी खबर