फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता अरुण जेटली के समय हुआ था 400 करोड़ का भ्रष्टाचार! बेटे रोहन जेटली को देना पड़ सकता है जवाब 

Tue, 04 Aug 2020 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा अमित शर्मा, नई दिल्ली

सार

रोहन जेटली के डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की खबरों के बीच उनके पिता अरुण जेटली के समय कथित तौर पर हुए 400 करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया 
 
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अरुण जेटली के डीडीसीए अध्यक्ष रहते हुए संस्था में 400 करोड़ रूपये के भारी भरकम भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके लिए उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। उस समय इस मामले में कुछ साबित नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


लेकिन अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली के डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की खबरों के बीच कीर्ति आज़ाद अब इस मामले को एक बार फिर खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने रोहन जेटली को मंगलवार को एक खुला पत्र लिखते हुए कहा है कि अगर वे डीडीसीए का चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें अपने पिता के समय हुए भ्रष्टाचार का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

रोहन जेटली ने पिता अरुण जेटली की मौत (24 अगस्त 2019) के बाद राजनीतिक दुनिया में कदम तो नहीं रखा, लेकिन  कहा जा रहा है कि अब वे दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA, डीडीसीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अरुण जेटली की मौत के बाद उनके करीबी मित्र और मीडिया के बड़े नाम रजत शर्मा ने इस पद को संभाला था। लेकिन डीडीसीए में भारी गड़बड़ी की बात कहते हुए उन्होंने लगभग साल भर में ही अपने पद से इस्तीफा (16 नवंबर 2019) दे दिया था। रजत शर्मा ने जुलाई 2018 में ही डीडीसीए अध्यक्ष का पद संभाला था।  
विज्ञापन


भारत के लिए पहला विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम के सदस्य रहे कीर्ति आज़ाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरुण जेटली के डीडीसीए अध्यक्ष रहते हुए संस्था में भारी भ्रष्टाचार हुआ था। डीडीसीए के विभिन्न टेंडर नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर अपने मनचाहे लोगों में मनमाने तरीके से बांटे गए थे। इसमें भारी कमीशनखोरी की गई थी। 

खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खिलाने का लालच देकर उनकी उम्र कम बताने की साजिश हुई थी। आरोप है कि इसके लिए खिलाड़ियों से भी संस्था के कुछ लोगों ने पैसा लिया था। हाल ही में, डीडीसीए के लिए गठित वकीलों के नए पैनल में भी हल्के वकीलों को भारी फीस देने का मामला सामने आया था।    

कीर्ति आजाद ने कहा कि अपनी ऊंची पहुंच के कारण अरुण जेटली हमेशा इस मामले में बच निकले। लेकिन वे जल्द ही इस मामले को एक बार फिर उठाने जा रहे हैं और इसके लिए पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अगर रोहन जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें अपने पिता के समय हुए भ्रष्टाचार का जवाब देने के लिए भी तैयार रहना चहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें