फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : सीएम स्टालिन का बड़ा एलान, कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे

Sat, 29 May 2021 06:02 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, चेन्नई।

सार

बता दें कि कोरोना के कारण अनाथ होने वाले बच्चों की मदद के लिए केरल सरकार ने भी ऐसी ही घोषणा की है। हालांकि केरल में एकमुश्त दी जाने वाली राशि तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
m k stalin - फोटो : facebook/DDNewsLive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस के कारण अनाथ हुए या अपने माता-पिता में से एक को भी खोने वाले बच्चों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार उन बच्चों की स्नातक तक पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी।

विज्ञापन


यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष कार्यबल पहले ही गठित किया जा चुका है जिससे उन बच्चों का पता लगाया जा सके जिनके माता-पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है और उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ऐसे असहाय बच्चों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों को राहत पहुंचाने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को यहां सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक ऐसे बच्चों के नाम से पांच लाख रुपये जमा कराए जाएंगे और यह रकम उनके 18 साल के पूरा होने पर उन्हें ब्याज के साथ मिलेगी। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत बीमारी से हो गई है उन्हें सरकारी आश्रय गृहों या छात्रावासों में ठहरने की व्यवस्था के लिहाज से प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे बच्चों के ठहरने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई करने तक सारे खर्च सरकार उठाएगी। इसके अलावा ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु महामारी से हो गई है, उन्हें तात्कालिक सहायता के तौर पर तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। जिन बच्चों की परवरिश रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा की जाएगी उन्हें बच्चे के 18 साल का होने तक इसके लिए तीन हजार रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें