देश में कोरोना की दूसरी लहर में हालात दिनों-दिन बद से बदतर होने लगे हैं। तमाम सरकारी दावे और चिकित्सा व्यवस्था की धज्जियां उड़तीं नजर आ रही है। कहीं लोग प्राणवायु ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ जरूरी दवाइयों और उपकरणों की कालाबाजारी हो रही है, जिस पर सरकार और प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है। परिणामस्वरुप कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। श्मशान घाटों में शवों के दाह संस्कार के लिए जगह कम पड़ गई है, लोग शवों को जलाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। आइए हम आपको कुछ तस्वीरों में श्मशान घाट का वो मंजर दिखाते हैं...